कृषिमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने जनकल्याण शिविरों और धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत घाना और ग्राम पंचायत बरहटा मे आयोजित शिविर में शामिल हुए और समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र कछारगांव बड़ा एवं दशरमन उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया । कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम घाना में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित नल-जल योजना का भी अवलोकन किया । इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और ढीमरखेड़ा एस.डी.एम विंकी सिंहमारे उईके भी मौजूद रहीं।
पात्रों को मिले लाभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत घाना और ग्राम पंचायत बरहटा के जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर शिविर में ग्रामीणों से चर्चा की और उनसे दिए गए आवेदन के संबंध में जानकारी लेकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुंचकर हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की । कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें की कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे । दोनों शिविरों को मिलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के 17 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार दोनों ग्राम पंचायतों को मिलाकर शिविर में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से ग्राम पंचायत घाना में 39 और ग्राम पंचायत बरहटा में 50 आवेदन मिले । इन सभी आवेदनों को कलेक्टर ने पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए।
परिवहन में लाएं तेजी
कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 2 कछारगांव बड़ा और दशरमन उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर परिवहन की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परिवहन कार्य में तेजी लानें के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रतिदिन की उपार्जित धान को हर दिन ई- उपर्जन पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें । इसके अलावा कलेक्टर नें उपार्जनन केन्द्रों में श्रमिकों की संख्या बढानें, स्टेकिंग कराने और धान की बोरियों की सिलाई करानें के भी निर्देश दिए । कलेक्टर ने धान की सुरक्षा की दृष्टि से सभी उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल की व्यवस्था किये जाने हेतु सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से एफ. ए.क्यू. गुणवत्ता की ही धान खरीदा जाए । साथ ही किसानों से क्रय की गई धान को बारिश होने की स्थिति मे खराब होने से बचाने के लिए अभी से तिरपाल व कवर का इंतजाम करें ताकि धान को बर्बाद होने से बचाया जा सके ।
कलेक्टर को कछारगांव बड़ा खरीदी केन्द्र में 85 किसानों से 8877 क्विंटल धान का अब तक उपार्जन होने की जानकारी दी गई। इसमें से 2427 क्विंटल धान का परिवहन होने की बात बताई गई। इसी प्रकार कलेक्टर को दशरमन खरीदी केन्द्र में मात्र 433 क्विंटल धान का ही परिवहन होने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने परिवहन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दशरमन केन्द्र के लिए तय मिलर को धान परिवहन कार्य में तेजी लाने की हिदायत दें । बताया गया कि दशरमन खरीदी केंद्र में अभी तक 138 किसानों से 14 हजार 131 क्विंटल धान उपार्जित की गई है।
निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ यजुवेन्द्र कोरी, मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी और सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button