मध्य प्रदेश
नागरिकों के विरोध पर प्रशासन ने अन्य स्थान पर दुकान खोलने की कही बात
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज में शराब ठेकेदार द्वारा नगर के बीचों- बीच गढोईपुर मोहल्ला सागर भोपाल रोड पर प्रभात ओसवाल के मकान में दुकान खोल ली थी, जिसको लेकर एक दिन पूर्व नागरिकों ने ज्ञापन देकर उक्त दुकान हटाने की मांग की थी और आज धरना प्रदर्शन करने पहुंचे।
सुबह 11 बजे सैकड़ों लोग एकत्रित होकर शराब दुकान पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए शराब दुकान का विरोध किया।
सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक चौरसिया, टीआई राजपाल सिंह जादौन पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और शराब ठेकेदार को बुलवाया गया जहां पर धरना दे रहे लोगों से चर्चा की और एसडीएम ने आश्वासन दिया की शराब दुकान यहां से हटाकर अन्य स्थान पर खोली जाएगी।



