मध्य प्रदेश

सावन के पहले ही दिन शिव मंदिर पहुंचे नाग देवता, मंदिर में देख लोगों ने किए दूर से दर्शन

कोबरा प्रजाति के सर्प को रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले में सावन माह के प्रथम दिवस शुक्रवार को भक्ति एवं शक्ति का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे के दौरान ग्राम छपरवाह में घर के पास बने शिव मंदिर में एक काले रंग का कोबरा सर्प शिव लिंग में फन उठाएं हुए बैठें हुऐ थे। जैसे ही ये नज़ारा घर समेत अन्य लोगों ने देखा तो वे सभी दूर से हर हर महादेव कहने लगें। शुक्रवार को पहले ही दिन सावन के प्रारम्भ के दौरान जिन लोगों ने नाग देवता के दर्शन किये उन्होंने अपने आप को सौभाग्य साली समझा। जब कई घंटों तक सर्प वहीं पर बैठा हुआ था तो लोगों ने इसकी जानकारी पशु प्रेमी गौ रक्षा अमिता श्रीवास को दी। दोपहर दो बजे के दौरान कोपरा सर्प का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सर्प शिव मंदिर में फन उठाएं बैठा हुआ था और जब उसका रेस्क्यू किया जा रहा था तो वह तेजी से फुस्कार मार रहा था और मानो वहां से मुझे न हटाओ को लेकर बार बार वहीं जा कर बैठ जा रहा था।
ये कोबरा सर्प रामबाबू भगत के घर में बने शिव मंदिर ग्राम छपरवाह में निकला हुआ था। बारिश के दिनों में लगातार जहरीले जीव जंतुओं का निकलना और आना जाना लगा हुआ हैं अगर कोई भी जहरीले जीव दिखाई दे तो तत्कालीन एक्सपर्ट को सूचित कर जानकारी भेज। वन जीवों की सुरक्षा प्राकृतिक सुरक्षा हमारी जवाब दारी बनती हैं।

Related Articles

Back to top button