क्राइममध्य प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए जेसीबी मालिक पर गंभीर आरोप

ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद

बेगमगंज । खबर रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव भैंसा से है. जहां पर ग्राम मढिया जिला दमोह निवासी 30 वर्षीय युवक जीवन कुशवाहा पिता तोताराम कुशवाहा जेसीबी ऑपरेटर था और वह मढिया नाका जिला रायसेन निवासी अवधेश प्रताप सिंह राजपूत की पोकलेन जेसीबी मशीन चला रहा था. युवक का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से जेसीबी का मालिक उसे बेगमगंज सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर गया. इलाज करवाने के बाद युवक को वापस जेसीबी मशीन पर छोड़ दिया. जिसके बाद ऑपरेटर आराम करने लगा. और वह वही सो गया. जब कुछ देर बाद जेसीबी पर काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने उसे खाना खाने के लिए जगाया तब वह बेसुद हालत में था. जिसे लेकर सहयोगी कर्मचारी और जेसीबी मालिक अवधेश प्रताप 100 डायल की मदद से सुल्तानगंज अस्पताल इलाज लिए लाए। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा युवक ऑपरेटर जीवन कुशवाह को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया वहीं मृतक के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तब जेसीबी के मालिक अवधेश प्रताप सिंह राजपूत पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक ऑपरेटर की मौत का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button