कृषि

बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 10 मार्च से 20 मार्च 2023 तक “दस का दम” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में ग्रामीण विभाग केंद्र बेगमगंज द्वारा बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता शासकीय सीएम राइज स्कूल के बॉक्सिंग हाल में महिला बॉक्सिंग खेल की छात्राओं को बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में भाग दिलाकर प्रतियोगिता संपन्न कराई ।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को विनीता जैन और शकुंतला पाटकर ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त महिला खिलाड़ियों को मेडल और सील पुरस्कार देकर सम्मानित किया । बॉक्सिंग कोच राहुल कुशवाहा, अजय ठाकुर, संस्कार तोमर एवं ब्लॉक युवा समन्वयक सुभाष रायकवार प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे ।
शिक्षिका शकुंतला पाटकर ने सभी उपस्थित महिला खिलाड़ियों को उद्बोधन देते हुए कहाकि भविष्य में आगे बढ़ना है तो हमें साहसिक कार्य करने होंगे जैसे आप खेल में प्रतिभागी करते हो तो उसमें हार जीत दोनों साथ में होती हैं यदि खिलाड़ी हार जाता है तो उसे और अच्छे से खेल की तैयारी करना है ना कि निराश होना है ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी निधि लोधी, संजना रैकवार, वैष्णवी प्रजापति, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला खिलाड़ी डोली लोधी, अनामिका प्रजापति, निशा रैकवार, प्रतिक्षा कुशवाहा रही ।

Related Articles

Back to top button