मध्य प्रदेश

श्री हनुमान जयंती पर गौरझामर मे अनेक आकर्षक झांकियो के साथ निकली विशाल शोभायात्रा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्री हनुमान जयंती गौरझामर मे धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर नगर के सभी मंदिरो पर पूजा अर्चना आरती अनुष्ठान भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किये गये सुबह से ही दर्शनो का सिलसिला चलता रहा गौरझामर मे श्री हनुमान जयंती मनाने के लिये करीब एक पखवाडे से तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी गुरुवार को हनुमान जयंती पर नयापुरा से शोभायात्रा जुलूस निकाला गया जो करीब एक किलोमीटर लम्बा था जिसमे अनेको रंगबिरंगी अति आकर्षक नयनाभिराम झांकियां शामिल की गई इसमे हनुमान जी के विशाल चित्र की पारम्परिक झांकी के साथ भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण आदि की आकर्षक झांकियां चल समारोह मे शामिल की गई इसमे विशाल गदा लिये हनुमान जी की जीवंत झांकी रामदरबार झांकी श्री राम झांकी बाल हनुमान झांकी टैक्टर टा्लियो बैलगाडियो पर सजाकर निकाली गई इसके अलावा बानर सेना भजन कीर्तन मंडली सौबते बाल अखाडे लेजम बाजे ढोल नगाड़े घोडारथ दलदलघोडी शहनाई दल रमतूला पार्टी ढपला पार्टी डी जे बैड पार्टी आदि के प्रदर्शन काबिले तारीफ रहे इसमे बस स्टेंड हनुमान चौराहे पर इस बार आतिषबाजी के विशेष प्रर्दशन के कार्यक्रम आयोजित किये जो देखने लायक थे शोभायात्रा को देखने के लिये भारी भीड उमड पडी शोभा यात्रा का शुभारम्भ नयापुरा श्री सिध्देश्वर हनुमान मंदिर से हुआ जो नयापुरा दालमील मैनरोड पुरानी ग्रामपंचायत मैन मार्केट नया बस स्टेंड हनुमान चौराहा पुलिस थाना बैक फूलबाग बुधवारा बाजार बीजासेन महाकाली तिराहा बजरिया होता हुआ अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचां जहां पर पूजा अर्चना आरती अनुष्ठान व प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button