धार्मिकमध्य प्रदेश

एक माह की अखंड सीताराम संकीर्तन का समापन, हवन, पूजन और विशाल भंडारा हुआ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्रावण माह में श्री पंचमुखी दरबार जनकपुर धाम में परम त्यागी श्री श्री 1008 श्री दामोदर दास तयजी महाराज के सानिध्य में चल रही एक माह की अखंड सीताराम संकीर्तन का समापन हवन पूजन और विशाल भंडारा के साथ हुआ।
पंचमुखी दरबार जनकपुर धाम में सुबह से ही भक्तों ने महाराज जी का दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।साथ ही अखंड श्रीसीताराम संकीर्तन में भाग लिया।
पंचमुखी सेवा न्यास दरबार के सदस्यों और ग्रामवासीयो के सहयोग से पूरे श्रावण माह में अखंड रूप से सीताराम का संकीर्तन हुआ। और हर सोमवार को पुरोहित संयोग शास्त्री ने भगवान पशुपतिनाथ आदिशंकर का रूदाभिषेक किया । समापन के अवसर परम त्यागी श्री श्री 1008 दामोदर दास जी महाराज के सानिध्य में पुरोहित संयोग शास्त्री द्वारा हवन पूजन किया।
तत्पश्चात कन्या भोज और विशाल भंडारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ युवा महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी रही है।

Related Articles

Back to top button