देश विदेशमध्य प्रदेश

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती 17 जनवरी से

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती 17 जनवरी 2024 से शुरू होगी, वायु सेना भर्ती प्रक्रिया 6 फरवरी 2024 को समाप्त होगी। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी एल.पी. लाडिया ने बताया अभ्यर्थी इंडियन एयरफोर्स की अग्निवीर वायु सेना की अधिकारिक बेवसाईट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित विवरण देख सकते है। जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के मध्य हो, यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तारीख के अनुसार उसकी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।उन्होंने बताया आवेदन हेतु 12 वीं फिजिक्स, गणित और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हो, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक हो अन्य विषयों के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम/विषय में इंटर 10+2 समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, कुल मिला कर न्यूनतम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button