पर्यावरणमध्य प्रदेश

एक बार फिर से कलेक्ट्रेट कार्यालय क्षेत्र में सांची रोड में टाइगर का मूवमेंट देखा गया

लोगों में बाघ से दहशत फैल गई
रायसेन । रायसेन शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के करीब सांची रोड़ स्थित वीआईपी कॉलोनी के में मेन गेट टाइगर के मूवमेंट की सूचना मिली। वन अमले ने ऋचा ज्वेलर्स भगवती किराना स्टोर्स में लगे बाहर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल ने के प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
टाइगर का आज कलेक्ट्रेट ऑफिस के नजदीक गोल्डन सिटी के खेत के पास मूवमेंट की वन विभाग रायसेन टीम मौके पर पहुंची। पीओपी से पगमार्क बनाए। आसपास के क्षेत्र में घूम कर टाइगर के मूवमेंट की जानकारी हासिल की। वन अमले ने प्याज की क्यारी में खेत के पगडंडी वाले रास्ते के टाइगर के पगमार्क लिए। वन विभाग की टीम ने लग हग साढ़े 4 घण्टे इस क्षेत्र का भृमण कर जायजा लिया। कुंजीलाल, प्रेम कुशवाहा से वन अमले की टीम ने बातचीत की। लोगों से वन्य प्राणी से बाघ से सतर्क रहने की अपील की।डीएफओ विजय कुमार एसडीओ सुधीर पटले, डिप्टी रेंजर राकेश केलोदिया, फॉरेस्ट गार्ड संजय मौर्य, रामकरण मालवीय, नर्मदा प्रसाद नाथ, सुनील राय सहित वन अमले ने मौके पर पहुंच कर सोमवार को सुबह 6 बजे से ही सूचना पर वन महकमे की टीम ने टाइगर के मूवमेंट की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button