मध्य प्रदेश

एल्डरमैनो ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त

मंत्री ने एल्डरमैनो का स्वागत कर दी बधाई
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । बरेली नगर के चार एल्डरमैनो की नियुक्ति होने पर क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने काशी सेवा सदन भोपाल में बुलाकर चारों एल्डरमैनो का भव्य स्वागत किया। नगर परिषद बरेली में शासन द्वारा चार एल्डरमैनो की नियुक्ति की है । इनमें पूर्व पार्षद फूल सिंह धाकड़, मजदूर संघ अध्यक्ष हिमकर उपाध्याय, हरिचरण बारीवा, संजय चक्रवर्ती क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री पटेल ने चारों एल्डरमैनो के भोपाल काशी सेवा सदन पहुंचने पर भव्य स्वागत कर नियुक्ति पर बधाई शुभकामनाएं दी एवं चारों एल्डरमैनो द्वारा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का आभार व्यक्त किया गया। मंत्री द्वारा कहा गया कि चारों एल्डरमैन कई वर्षों से नगर की सेवा करते आ रहे हैं एवं नगर की सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं एवं इनके द्वारा नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई जाएगी जिससे नगर की समस्याओं एवं विकास कार्यों में परिषद को सुझाव एवं सहयोग मिलेगा जिससे शासन की जनहितेश योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलेगा एवं नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी । नियुक्ति पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू एवं सभी पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों , जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिकों पत्रकारों ने एल्डरमानों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button