मध्य प्रदेश

कोरोना महामारी,नशा मुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

प्रेसिडेंसी कॉलेज रायसेन में दिव्य जीवन एनजीओ संस्था ने बांटे सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर के प्रेसिडेंसी महाविद्यालय में दिव्य जीवन संस्था द्वारा कोरोना महामारी एवं नशासमुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें प्रेसिडेंसी कॉलेज के चित्रकला प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति, डीईओ एमएल राठौरिया द्वारा पुरस्कार vitrit किए गए।
पुष्कर बने अव्वल, प्राची राजपूत को मिला तीसरा पुरस्कार….
दिव्य जीवन संस्था रायसेन की तरफ से सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड आदि पुरस्कार वितरित कराए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में
पहला पुरस्कार पुष्कर विश्वकर्मा द्वितीय पुरस्कार मेघा राठौर समीक्षा लोधी और तृतीय पुरस्कार प्राची राजपूत को प्रदान किया गया ।
. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीईओ एमएल राठौरिया रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय गोहिल संचालक प्रेसिडेंसी महाविद्यालय रायसेन एवं विशेष अतिथि संतोष साहू अध्यक्ष व्यापार महासंघ, मोहन चक्रवर्ती, कैलाश ठाकुर पतिराम प्रजापति अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कन्छेदी चक्रवर्ती सह सचिव हिउस बद्री प्रसाद शर्मा, चंद्रशेखर ताम्रकार, पंकज शर्मा ,दिव्या ताम्रकार राकेश श्रीवास्तव, मीना रैकवार, सुनील राठौर , अहमद खान, प्रांशु ताम्रकार , जतिन भार्गव, सुजाता, राहुल राठौर, लकी, संदीप शुक्ला, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button