ज्योतिष

पं. मोहनलाल उज्जैन में सम्मानित

सतना/मैहर । माँ शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थानम इंदौर के तत्वावधान में पण्डित दिनेश गुरुजी एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र महंत के संयोजकत्व में दो दिवसीय 34वाँ अंतराष्टीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के होटल राजाराम चिंतामन रोड उज्जैन के विशाल सभाग्रह में सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर विंध्य की माटी के सपूत माँ शारदा देवी धाम मैहर के सुविख्यात वास्तु एवं ज्योतिर्विद पण्डित मोहनलाल द्विवेदी को ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में किये गए नवीन अनुसंधान एवं हस्तरेखाओं पर दिए व्याख्यान हेतु ग्लोबल गौरव टॉप टेन अवार्ड 2025 से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
पण्डित द्विवेदी ने अभी तक 100 से अधिक राष्ट्रीय एवम् अंतराष्ट्रीय सम्मेलनों में विद्वानों के विशाल समूह के समक्ष अपनी योग्यता को साबित किया है । इसके पूर्व भी अनेको सम्मान स्वर्ण पदक एवं उपाधियां दिल्ली, हरिद्वार, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, वाराणसी, इंदौर, विदिशा, भोपाल, दतिया आदि से प्राप्त कर विंध्य का मान बढ़ाया है । यहां यह बता देना लाजमी होगा कि पण्डित द्विवेदी को इससे पूर्व इंडिया टॉप टेन अवॉर्ड विज्ञान भवन नई दिल्ली में देकर विद्वानों की सूची में भी शामिल किया जा चुका है, तथा पण्डित द्विवेदी को किसी की भी हस्तरेखा से उसकी समस्या को जानकर उसके समाधान करने में महारथ हासिल है।
कार्यक्रम में देश विदेश के 400 से अधिक शास्त्रीय विद्वानों ने भाग लिया जिसमे मुख्यरूप से विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति, बी एच यू से ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शत्रुघ्न त्रिपाठी, डॉ जी डी वशिष्ट, अनिल वत्स, संगीता शर्मा, हीरेन्द्र शुक्ला, महाकाल मंदिर के पुजारी दिनेश गुरुजी, महेश पुजारी, दिल्ली से लाल धागे वाले, अवधेश पांडे गौरव शर्मा, श्रद्धा सोनी मधुराज एवं डिम्पल शर्मा आदि मुख्य रूप सम्मलित हुए।

Related Articles

Back to top button