रायसेन में कचनारिया पुल के समीप यात्री बस पलटी, यात्री बस पलटने से 10 लोग हुए घायल
सोमवार को सुबह 8 बजे के लगभग की सड़क दुर्घटना, मची रही अफरातफरी, रायसेन से भोपाल जा रही थी यात्री बस, गंभीर रूप से हुए घायल यात्रियों को किया हमीदिया अस्पताल भोपाल रैफर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बस स्टैंड से रायसेन से भोपाल के रवाना हुई यात्री बस क्रमांक एमपी 04-पीए 2881 दरगाह मजार शरीफ के समीप कचनारिया नदी पुल के नजदीक अचानक यात्रियों से भरी बस पलट गई। कचनारिया पुल पर बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि टाटा मैजिक लोडिंग आटो को बचाने के चक्कर में पलटी बस और यह सड़क हादसा घटित हो गया।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।डायल 100 जीप बकी मदद से घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा
आवागमन के लिए नीचे का पुल किया शुरू। कोतवाली पुलिस ने बताया कि यात्री बस में करीब 20 यात्री थे सवार।5 यात्रियों को गंभीर चोट लगी हैं।बाकी 15 यात्रियों को आई मामूली चोटें। ड्राइवर की सावधानी से बड़ा हादसा घटित होने से टल गया है।



