मध्य प्रदेश

उस्ताद असरार खान के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हिलाली अखाड़ा बेगमगंज के उस्ताद असरार खान के निधन से क्षेत्र में शोक छा गया, जैसे ही यह जानकारी लोगों को लगी भारी संख्या में लोग उनके निवास पर एकत्रित हो गए । उनका जनाजा मक्का मस्जिद बालाई टेकरी ले जाया गया जहां जौहर की नमाज के बाद मौलाना नजर मो. गोंडवी ने नमाज जनाजा अदा कराई।
और टेकरी वाले कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
असरार खान के जनाजे में सभी वर्गों के लोगों भारी संख्या में शामिल हुए। उनके आकस्मिक निधन पर मजलिसे शूरा, समाज सेवी संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, जमियत उलेमा, हिलाली अखाड़ा, मुस्लिम त्योहार कमेटी, न्यू यंग मोमिन ग्रुप, ड्राइवर कंडेक्टर यूनियन सहित सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खिराजे अकीदत पेश की है।

Related Articles

Back to top button