मध्य प्रदेश
विधायक ने किए पानी के टैंकर वितरण साथ ही उज्जवल योजना के तहत महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज में सिलवानी विधानसभा विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत बेगमगंज स्थित रेस्ट हाउस पहुंचकर उज्जवल योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के लिए उज्जवल योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण किए और पंचायत स्तर पर अनेक पंचायतों में पानी के टैंकर वितरण किए साथ ही ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत अपनी सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का विवरण मंच से लोगों को बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाएं एवं बच्चियों के लिए अनेक योजना चला रहे हैं चाहे वह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना हो लाडली लक्ष्मी योजना हो ऐसी कई अनेक योजनाएं सरकार द्वारा आप लोगों तक पहुंचा रही है कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।



