मध्य प्रदेश

यूसीसी कानून के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जमीयत उलेमा, मजलिसे शूरा, मुस्लिम त्योहार कमेटी, इस्लाहे मिल्लत कमेटी, न्यू यंग मोमिन ग्रुप सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 मैं संविधान में दिए गए अधिकारों का हनन कर यूसीसी बिल पास करने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम प्रियंका भलावी को सौंपा।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 में
आर्टिकल 25 , 26 एवं 29 मैं दिए गए अधिकारों को दरकिनार करके बिल पास किया गया है जिसका विरोध करते हुए संविधान की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश के साथ-साथ बेगमगंज जमियत ने भी ज्ञापन सौंपा।
मौलाना सैयद जैद अली ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता एवं मौलिक अधिकार प्रदान करता है। प्रस्तावित विधेयक में शादी-विवाह, तलाक विरासत, उत्तराधिकार लाइव इन रिलेशन जैसे व्यक्तिगत और धार्मिक मामलों को एक समान कानून के दायरे में लाने पर आपत्ति व्यक्त की तथा संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों के संरक्षण की बात कहते हुए महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई कि समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 को वापस लिया जाए तथा भविष्य में ऐसे विधेयक को पारित नहीं करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
ज्ञापन सौंपने आए लोगों ने एक स्वर में कहा संविधान की रक्षा करना भारत के हर एक नागरिक का कर्तव्य है संविधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने जो धार्मिक आजादी देश में बसने वाले सभी धर्मों को दी गई है। सरकार यूसीसी विधेयक के माध्यम से उसे समाप्त करना चाह रही है। जिसे रोका जाना जरूरी है।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुखजनों में मजलिसे शूरा के रुक्न चांद मियां एडवोकेट,
जमीयत उलेमा के सदर मौलाना सैयद जैद अली, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राईन, इस्लाहे मिल्लत कमेटी अध्यक्ष शब्बीर अहमद, न्यू यंग मोमिन ग्रुप अध्यक्ष हलीम आकाश, मुस्लिम त्योहार कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी शफीक अली, शकील खां, मौलाना सामिद नदवी, मौलाना नज़र खां, हाफिज अकबर खां,मौलाना जैद जुल्फी, हाजी नोमान बेग, हाजी रफीक मंसूरी, रफीक नवाब, हाजी नफीस नवाब, जावेद मीर, हाजी मो. फीरोज खान, प्यारे आकाश, अस्सू नाना, मुफ्ती जुनैद खान, मुफ्ती एहतेशाम खान, महफूज पायलेट, आमिर गोलू, शकील बाबा, जावेद पठान, बाबा शोएब पठान, अतीक गौरयान, एहफाज सौदागर, फरहान लाला, सल्लू मंसूरी, आबिद मंसूरी, मौलाना फरहान खां सहित अनेकों लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button