मध्य प्रदेश

अचानक हुई अघोषित बस हडताल से जगह जगह फंसे यात्री, सिटी बसे बनी विकल्प

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अचानक हुई बसो की हडताल से यात्री हतप्रभ रह गये। जो जहां था वही फंसकर रह गया गौरझामर मे बसो के नही आने से यात्री अपने गंतव्य स्थान तक नही पहुंच पाये, मरता क्या नही करता, यात्रियो को मजबूरी मे अन्य विकल्पो से मनमाना किराया देकर यात्रा को अन्जाम देना पडा, यात्रियो ने हमारे प्रतिनिधि को बताया की वह अचानक हुई बसो की अघोषित हडताल से किंकर्तव्यविमूढ़ रह गये उन्हे इस विषम परिस्थितियो मे कुछ भी नही सूझ रहा था की वह करे तो आखिर क्या करे, बस स्टेण्डो, तिराहो चौराहो पर कई घन्टे इंतजार के बाद जब बसे नही आई तो वह निराश हो गये फिर जिस यात्री को जो भी वाहन आटो, जीप, मारुति बैन, बुलेरो, गामा, तूफान, ट्क, टैक्टर जो मिला उनकी यात्रा मे सहायक बना, भले ही उन्हे अकेले ही जाने के लिए पूरे वाहन का किराया देकर जाना पडा हो, हालाकि प्रमुख मार्गो पर प्रशासन ने यात्रियो की सुविधा हेतु सागर मे संचालित होने वाली सिटी बसो को सुरखी, गौरझामर, देवरी आदि स्थानो तक चलाया जिससे जगह जगह फंसे हुए यात्रियो महिलाओ बच्चो अशक्तो बीमारो को काफी राहत मिली, यात्रियो का कहना है की जब बसे यात्रियो की सुविधा हेतु चलाई जा रही है तब उन्हे अघोषित हडताल करके परेशान क्यो किया जा रहा है शासन ऐसी हडताल पर सक्ती से रोक लगाये जिससे हजारो यात्रियो को इस प्रकार की अघोषित हडताल से परेशान न होना पडे, यात्रियो ने सिटी बसो को मुख्यालय से पचास किलो मीटर कि दूरी तक बढाकर चलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button