पुलिया निर्माण के बेस्ट मटेरियल से बन रही जल भराव की स्थिति

लापरवाही से हो सकता हैं बड़ा हादसा
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी। बम्होरी क्षेत्र में इन दिनों भारी बारिश का दौर चल रहा जिससे जगह जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही है, ऐसा ही मामला बम्होरी से देवनगर मार्ग के साहिब बंदगी आश्रम के पास बन रही अधूरी पुलिया के पास हो रहा है, ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण का बेस्ट मटेरियल को खोदकर खेत साइड में डाल दिया जिससे खेतों से निकल कर आने वाले पानी का भराव हो रहा है, जिससे किसान के साथ साथ आसपास के मकानों में पानी भर रहा है, पुलिया के ऊपर भी पुराव नही होने से कीचड़ मची हुई हे जिससे प्रतिदिन कई वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हे। लेकिन सड़क निर्माण एजेंसी और ना ही विभाग के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है, जिससे लोगो की जान जोखिम में बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा पुलिया को अधूरा छोड़ दिया है और मटेरियल सड़क और खेत के पास पड़ा हुआ है। जिससे रोज हादसे हो रहे है।
किसान मनोहर पटेल ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने पूर्व निर्मित रिपटे का मटेरियल को मेरे खेत की मेड पर डाल दिया हे जिससे पानी बह नही पा रहा है, जल भराव से फसल खराब हो रही आपपास के मकानों में भी पानी भर रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा मिट्टी को नही हटाया जा रहा है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



