स्वास्थ्य केंद्र साईखेड़ा में सुविधा ना मिलने से भर गर्मी में परेशान हो रहे मरीज

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । कहने को तो साईखेड़ा को तहसील एवं नगर परिषद का दर्जा प्राप्त है ब्लॉक की सबसे बड़ी अस्पताल जिसमें नरसिंहपुर जिले सहित रायसेन होशंगाबाद जिले के करीब 70 से 80 गांव के लोग इलाज करने आते हैं यह स्वास्थ्य केंद्र अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। स्टाफ की कमी तो है ही, इस अस्पताल में प्रमोशन की जगह डिमोशन हो रहा है पहले सभी प्रकार के डॉक्टर थे एमबीबीएस एमडी सहित लेडिस डॉक्टर भी थे वर्तमान में एक भी डॉक्टर नहीं है इस कारण मरीजों को एमएलसी एवं जिस घर में घटना घट जाती हो उसका
पोस्टमार्टम कराने भर गर्मी दोपहर में गाडरवारा जाना पड़ रहा है क्योंकि डॉक्टर ना होने से साईखेड़ा के स्वास्थ्य के में न तो पोस्टमार्टम हो पा रहा न हीं एमएलसी। कुछ दिन पूर्व नगर में घटी भदोरिया परिवार में घटना, जिनका डॉक्टर ना होने के कारण अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। भर गर्मी में परिजन गाडरवारा ले गए जहां पर परेशानी एवं समय की बर्बादी हुई इसकी परेशानी वही परिवार जानता होगा एवं कल पिटरास गांव में राजपूत परिवार में एक लड़ाई हो गई थी जिसमें एक बालक का एमएलसी कराने साईखेड़ा में डॉक्टर नहीं थे उसको भी भर गर्मी दोपहर में मोटरसाइकिल से गाडरवारा जाना पड़ा।
पिटरास निवासी सतपाल राजपूत ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति को अन्य व्यक्ति ने मारपीट की जिससे उस व्यक्तियों को कई जगह चोट आई साइईखेड़ा हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टर नहीं होने से एमएलसी नहीं हुई जिस कारण मोटरसाइकिल से दोपहर में गाडरवारा गए जिसमें समय के साथ कई परेशानी हुई।
स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व विधायक सुनीता पटेल द्वारा एंबुलेंस दी थी उसका भी कुछ आता पता नहीं बंद खड़ी रहती है बेचारे कर्मचारी ही इस स्वास्थ्य केंद्र मे परेशान होते रहते हैं। अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठकर मौज करते हैं फोन से संपर्क करने पर फोन ही काट देते हैं आखिर कब होगा सुधार, स्वास्थ्य केंद्र के सामने ही टूटी-फूटी रोड है रोड पर गड्ढे हैं जिससे मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है नर्मदा जल की लाइन भी बीच तिराहे पर टूटी है इस कारण शुरुआत में ही दलदल मच जाती है भगवान भरोसे चल रहा है स्वास्थ्य केंद्र रोगी कल्याण समिति भी गठित नहीं हुई अगर वह समिति ही बन जाती है तो इसमें आने वाला पैसा से ऊपर का मेंटेन हो जाए और व्यवस्थाएं बन जाए,आखिर कब होगी नगर साईखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र की समस्याएं दूर ?



