मध्य प्रदेश

पथवारी रेलवे अंडर ब्रिज में जाम से परेशान ग्रामीणजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पथवारी रेलवे अंडर ब्रिज में भारी भरकम गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। समाजसेवी गणेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि यह जाम आम बात है यह आज से नहीं दो-तीन साल से लगातार बना ही रहता है। गड्ढे के कारण आए दिन छोटी मोटी दुर्घटना हो रही है। भगवान न करें किसी दिन बड़ी दुर्घटना देखना ना पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट पुट्टी प्लांट होने के कारण अल्ट्राटेक की माध्यम से अपनी जेसीबी या अन्य उपकरण भेज कर जाम को खुलवा दिया जाता है। जिस कारण से उनका नुकसान ना हो नहीं तो एक बार जाम लग जाए तो 24 से 36 घंटे लगातार बना रहे कभी बरसात में पानी भर जाना तो कभी रोड में भारी भरकम गड्ढे हो जाना यह आम बात है। समाजसेवी गणेशपुरी गोस्वामी बताया कि मैं स्वयं तीन बार रेलवे डीआरएम साहब को इस विषय पर अवगत कराया लेकिन रेलवे प्रशासन के द्वारा छुटपुट ठेकेदारों से काम में लीपापोती करवा दिया जाता है। इस समय बच्चों के पेपर चल रहे हैं बच्चों की स्कूली बस फस जाती हैं एक-एक घंटे दो-दो घंटे बच्चे एग्जाम में फंसे रह जाते हैं जरा सोचिए इनके भविष्य का क्या होगा बाकी तो क्षेत्रीय पब्लिक इस समस्या से जूझ ही रही है।

Related Articles

Back to top button