मध्य प्रदेश

सिलवानी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

राहत शिविरों का जायजा लिया, त्वरित सर्वे और सहायता के निर्देश
सिलवानी। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में गुरुवार को रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सिलवानी क्षेत्र का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सबसे पहले ग्राम साईंखेड़ा में राहत शिविर एवं सिलवानी नगर में जेल भवन में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा, पेयजल और निवास जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
इसके उपरांत विश्वकर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर मौके पर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य प्रारंभ करें ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द सहायता राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को प्राथमिकता पर रखा गया है और संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि शासन पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ है और जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन सतत् निगरानी कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, संजय मस्ताना, मिलन जैन, पार्षद प्रदीप कुशवाह, लखन मेहरा, तुलसी यादव सहित बड़ी संख्या नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button