गो माता की सेवा मात्र से ही पुण्य लोक मिलता है,गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही: संत हरिओम दास

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की समाजसेवी गौ भक्त कामधेनु सेवा समिति की अस्थाई गौशाला पर गौ भक्त संत हरिओम दास ब्रह्मचारी महाराज ने पहुँचकर गौ सेवको को प्रवचनों के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान संत ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म कर्म कोई भक्ति नहीं है, गौ माता की सेवा करने से व्यक्ति की आत्मा को काफी सुकून पहुँचता है आजकल के युवा गौ माता को अपने घर में नहीं रख रहे हैं गौ माता का घी का सेवन नहीं कर रहे हैं और गोबर की कंडी में शुद्ध घी का भोग नहीं लगा रहे हैं इसीलिए आज का मानव भटका हुआ फिर रहा है, मन में उलटे सीधे विचार लाकर अपराध की दुनिया में और नशा की ओर बढ़ रहा है लोग कहते हैं कलयुग का असर है,ये कलयुग का असर नही है,ये गो सेवा और शुद्ध घी दूध न खाने का असर है। युग तो बदलते रहते है,कलयुग से ज्यादा प्रभाव तो गौ सेवा नहीं करने से पड़ रहा है पहले के हमारे बुजुर्ग गाय को पहली रोटी देकर भोजन करते थे आज गाय को झूठी रोटी भी नसीब नहीं हो रही गाय का दूध बंद हो जाने पर गाय को सड़कों पर छोड़ देते हैं और जैसे दूध लगने की बारी आती है गाय को फिर पकड़ लाते हैं ऐसे लोगों को हम यही कहेंगे आप गौ सेवा नहीं गौ माता का अपमान कर रहे हैं गाय को बछड़े सहित सड़कों पर छोड़ना कोई गौ पालना नहीं होता है। ब्रम्हचारी संत द्वारा कामधेनु सेवा समिति के सदस्य गणों दानदाताओं की गो सेवा कार्य के लिए प्रशंसा की।
इस दौरान मानव सेवा समिति अध्यक्ष संतोष कंडया, कामधेनु सेवा समिति अध्यक्ष बसंत शर्मा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, बबलू यादव, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी राजेन्द्र फौजी, रामस्वरूप गुप्ता, राजू सिंह, सुभाष रैकवार, आयुष यादव, गुलाब रजक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



