पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को जान से मारने की मिली धमकी
ग्राम सांचेत के शक्तिपीठ काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर
रायसेन । मथुरा में फरसा बाबा की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी की रायसेन के प्रसिद्ध काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को भी मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने सख्त लहजे में कहा कि शराब छुड़ाने की मुहिम को बंद करों नहीं तो अपनी जान से हाथ धो बैठोगे। रायसेन जिले के ग्राम सांचेत में स्थित काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को अज्ञात युवकों द्वारा जान से मारने की दी गई है। धमकी मिलने के बाद नाना गुरु सरकार ने देवनगर थाने में आवेदन दिया है पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सांचेत में स्थित काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को अज्ञात युवक ने जान से मारने की धमकी दी है, जहां एक और मथुरा में फरसा बाबा की हत्या के बाद अब एक और संत को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद रायसेन सहित आसपास के क्षेत्र में और बाबा के अनुयायियों में चिंता साफ देखी जा रही हैं वहीं काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर नानागुरु सरकार ने तत्काल ही पुलिस को आवेदन देकर फ़ोन करने वाले अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें की काल भैरव धाम में हजारों की संख्या भक्त पहुचते है और हर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में भक्त शराब छोड़ते हैं यही कारण है कि अज्ञात फोन कर्ता ने बाबा से कहा कि सिर्फ पूजा पाठ करो और शराब छुड़ाने की मुहिम को तत्काल बंद कर दो वरना भीड़ में आकर ही तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। बाबा के भक्त अब इस विषय से चिंतित है कि कहीं हमलावर द्वारा बाबा पर हमला न कर दिया जाए। वही इस बारे में काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार का कहना है कि हजारों लोगों की आस्था के केंद्र में जहां शराब छुड़ाने की मुहिम चल रही है और सैकड़ों की संख्या में लोग शराब छोड़कर जाते है यही कारण है कि लोगों में इस केंद्र के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि अज्ञात कुछ लोगों को यह बात रास नहीं आ रही है इस कारण मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं नाना गुरु सरकार ने कहा कि चाहे मेरी जान ही चली जाए लेकिन बाबा काल भैरव की भक्ति और शराब छुड़वाने के लिए जो मुहिम हैं वह आगे भी जारी रहेगी। मथुरा में फरसा बाबा की मौत के बाद रायसेन में भी संत को मिलने वाली धमकी से लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या पुलिस आरोपी तक पहुंच पाएगी या बाबा को ऐसे ही धमकी मिलती रहेगी बड़ा सवाल है।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे का कहना है कि नाना गुरु सरकार के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की तलाश की जा रही है बहुत जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।



