मध्य प्रदेश

गगन कुमार खत्री को भोपाल संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर लोगों ने दी बधाई

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। प्रांतीय कोर कमेटी आजाद अध्यापक संघ मध्यप्रदेश के अनुमोदन पर प्राताध्यक्ष शिल्पी सिवान की अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष शेषनारायण सक्सेना द्वारा भोपाल जिलाध्यक्ष मनीष यादव, रायसेन जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सक्सेना विदिशा जिला अध्यक्ष आलोक आर्य, राजगढ़ जिला अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर एवं सीहोर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिसोदिया की सहमति से भोपाल संभागीय अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना द्वारा गगनकुमार खत्री को भोपाल संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । गगन खत्री को उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर उनके साथियों ने खुशी का इजहार कर उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं।बधाई देने वालों में रामकृष्ण पांडे, सूर्य प्रकाश सक्सेना, चंद्रपाल सिंह राजपूत प्रेम राज व्यास, पप्पू कुशवाहा, प्रदीप मिश्रा, देशराज राठौर, संतोष मालवीय, मनीष नामदेव, संजय रघुवंशी, कमलेश रजक, सूरज सिंह मीणा, अशोक तंवर, चतर सिंह प्रजापति आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button