मध्य प्रदेश

दो दिन से पानी के लिए भटकते रहे लोगः बीच सड़क से निकली पानी की सप्लाई लाइन टूटी

सिलवानी। शुक्रवार को नगर के वार्ड क्रमांक तीन इंद्रिरा आवास काॅलोनी में काॅलेज रोड के सामने से गुजरी पेयजल सप्लाई लाइन बीच सड़क में होने के कारण टूट गई। जिससे सड़क पर पानी भर गया वहीं लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर पाइप लाइन फूटने से लोगों को दो दिन से पानी नहीं मिल पाया। पाइप लाइन फूटने से पहले से क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से में पानी भर गया वहीं क्षेत्र के लोगों को भी लोगों को पेयजल नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। षनिवार को भी पाइप लाइन सुधार का कार्य चलता रहा, ऐसे में क्षेत्र के कई हिस्सों तक पानी नहीं पहुंचा। जिसके चलते लोग पानी के लिए भटकते रहे और आवाजाही के दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। नागरिकों का आरोप है कि मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में जो लोग कार्य कर रहे है उनके पास कोई डिग्री नहीं है न ही डिप्लोमा है इसके बावजूद बिना अनुभव के लोगों से कार्य कराया जा रहा है। वार्डवासियों का यह भी आरोप है कि जो पाइप लाइन बिछाई गई है वह घटिया निम्न स्तर की है। वार्डवासियों ने मांग की है उक्त कार्य की जांच कर ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button