मध्य प्रदेश

लक्ष्मीनारायण साहू पूज्ज्क का निधन, शोक की लहर

सिलवानी । नगर के समाजसेवी, हंसमुख 77 वर्षीय लक्ष्मीनारायण जी साहू (पूज्जक) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की रात को भोपाल में इलाज के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
जिनकी 13 जुलाई शनिवार को 10:30 बजे अंतिम यात्रा उनके निज निवास पूज्जक निवास वार्ड 14 सरस्वती नगर सियरमऊ रोड से नगर के वार्ड 6 गांधीनगर के मुक्तिधाम तक निकाली जावेगी।
वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र सीताराम साहू (नगर पंचायत), राधेश्याम साहू पत्रकार और पुत्रियां और नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
लक्ष्मीनारायण साहू (पूज्जक) संगीत के प्रेमी थे और श्री महावीर सनातन संगीत कंपनी में कई वर्षो तक अपनी कलाओं के माध्यम से मंच पर धार्मिक एवं सामाजिक नाटकों में प्रदर्शन करते रहे है, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख व हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व संरक्षक का दायित्व रहा और उनकी धार्मिक रुचि, लगन को देखते हुए लोग उन्हें पूज्क्क जी कहकर बुलाते थे। इसके अलावा वह अपने जीवन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित में अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। उनके निधन से समाज की बहुमुखी प्रतिभा को खो दिया है। नगर धार्मिक, सामाजिक, पत्रकार, जनप्रतिनिधियों ने दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button