शिकायत होते ही पोड़ी खुर्द रोजगार सहायक हुआ बीमार
सरपंच ने कलेक्टर जनसुनवाई में की थी शिकायत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द में पदस्थ रोजगार सहायक उमेश सोनी के कारनामों को लेकर मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पोड़ी खुर्द सरपंच अनिल पटेल ने शिकायत की थी। शिकायत उपरांत कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत के मार्फत उक्त मामले में तत्काल जांच के आदेश दिये है इस बात की जानकारी होते ही पोड़ी खुर्द रोजगार सहायक बीमार हो गया है और उसने सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को एक पत्र लिखकर कार्य करने में असमर्थ हूं बावत् का दिया गया है।
स्मरण रहे कि रोजगार सहायक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर लाखों रूपये का भुगतान फर्जी तरीके से कर दिया गया है जिसमें मय प्रमाण सहित सरपंच ने जनसुनवाई में जांच की गुहार लगाई थी। ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द में पदस्थ रोजगार सहायक उमेश सोनी के कारनामों से पंचायतवासी भी बहुत प्रताडि़त है। पीडि़त ग्रामवासियों के साथ मंगलवार को सरपंच ने कलेक्टर जनसुनवाई में रोजगार सहायक उमेश सोनी के किये भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पत्र सौंपा गया है और रोजगार सहायक द्वारा अपने भाई एवं सगे संबंधियों को बिना काम के मनरेगा में भुगतान किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में भी भारी अनियमित्ता संबंधी कई मामले सामने आये है जिसका आने वाले समय में मृगांचल एक्सप्रेस खुलासा करेगा।
ये था मामला
सरपंच ने बताया था कि रोजगार सहायक 12 महिने में मात्र 12 दिन ही पंचायत में आता है जिसके कारण गांव की जनता को रोजगार सहायक से जुड़े कामों के लिये परेशान होना पड़ता है। वहीं पंचायत के द्वारा खेल मैदान में नाली खुदाई का कार्य किया गया जिसका भुगतान सरपंच ने अपने पास से किया चूंंकि उस समय तकनीकी कारणों से भुगतान नहीं हो रहा था और मजदूरों को मजदूरी देनी थी, मजबूरी में सरपंच ने अपने पास से भुगतान जिसका क्योंकि रोजगार सहायक द्वारा उन लोगों के ऑनलाईन फीडिंग नहीें की गई और बाद में योजनाबद्ध तरीके से रोजगार सहायक के द्वारा इन लोगों के खाते में पैसा डालकर राशि का भुगतान किस्तों में क्योस्क बैंक के माध्यम से करवा लिया गया। वहीं उक्त निर्माण कार्य का पैसा जो सरपंच ने अपने पास से दिया था उसका भुगतान उनके न मिलने के कारण आज भी नाली का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।



