राष्ट्र भक्ति और श्रंगार रस से ओतप्रोत कविताएं, श्रोताओं की बटोरी वाहवाही बटोरेंगे
महादेव उत्सव भोजपुर तीसरे दिन गुरुवार को ओजस्वी कवि कुमार विस्वास, मदन मोहन समर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
रायसेन। प्राचीन भोजेश्वर शिव मंदिर भोजपुर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय महादेव उत्सव मेले में गुरुवार को तीसरे दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में ओजस्वी कवि डॉ कुमार विस्वास, मदन मोहन समर, उज्जैन कृषणा वर्मा की एक से बढ़कर ओजस्वी श्रंगार रस की कविताओं को पढ़कर श्रोताओं की जमकर वाहवाही बटोरेंगे। जबकि महादेव उत्सव, भोजपुर में बुधवार को उज्जैन के कृष्णा वर्मा एवं साथियों द्वारा मटकी लोक नृत्य, मुंबई की संध्या पूरेचा एवं साथियों द्वारा ओम शिव सर्वमयम और दिल्ली की तृप्ति शाक्या एवं साथियों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी गई। उत्सव के अंतिम दिन 3 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें नई दिल्ली के डॉ. कुमार विश्वास, नोएडा की सुश्री शिखा दीप्ति, शंभू शिखर, भोपाल के मदन मोहन समर और धार के संदीप शर्मा काव्य पाठ करेंगे। इस तीन दिवसीय आयोजन में शासकीय ललित कला संस्थान जबलपुर द्वारा शिव केंद्रित चित्रांकन पर चित्रांकन शिविर का आयोजन भी किया गया है।




