क्राइम

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरेली । दिनांक 10 अप्रैल 2026 को फरियादी हेमराज सिंह राजपूत पिता गुलजार सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा, थाना बरेली जिला रायसेन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि खेत में पानी की पाइप लाइन डालने की बात को लेकर आरोपियों ने एकराय होकर फरियादी एवं अन्य पीड़ितों के साथ लोहे की रॉड एवं धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से मारपीट की। घटना में पीड़ितगण को गंभीर चोटें आईं तथा उपचार के दौरान छत्रपाल की मृत्यु हो गई। साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 103(1), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में, एसडीओपी बरेली कुंवर सिंह मुकाती द्वारा थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चैनपुर रोड, शक्तिनगर बरेली से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पानी की पाइपलाइन डालने के विवाद पर डंडा, रॉड एवं धारदार हथियारों से मारपीट करना स्वीकार किया, जिससे छत्रपाल की मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार आरोपी भाई साहब राजपूत पिता पुष्कर सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी शक्तिनगर बरेली, भीषम राजपूत उर्फ भीष्म पिता नरोत्तम सिंह राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा, घनश्याम राजपूत* पिता हरनाम सिंह राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा, कुलदीप राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी चैनपुर रोड शक्तिनगर बरेली, जयकांत राजपूत पिता घनश्याम सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा, वीरेन्द्र राजपूत पिता घनश्याम सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा, नेपाल सिंह राजपूत* पिता नरोत्तम उर्फ निरोत्तम सिंह राजपूत, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरी टिप्पा को किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता, उप निरीक्षक नेहा अहिरवार, उप निरीक्षक रामप्रसाद गोहे, सउनि संतोष चौहान, सउनि रमेश खंडाग्रे, सउनि कवितान सिंह, प्रआर विनीत अहिरवार, प्रआर नारायण भार्गव, प्रआर श्याम सिंह, प्रआर शिवकुमार ऊईके, प्रआर भोजराज सिंह, प्रआर प्रदीप चौधरी, प्रआर सुरेन्द्र इवने, प्रआर स्वर्ण कुमार साहू, आर मुकेश पटेल, आर मुकेश यादव, आर रोहित फौजदार, आर लोकेश कुमार, आर महेन्द्र राजावत, आर अनिल अहिरवार, आर सुमित सिसोदिया, सउनि सुरेन्द्र सिंह, प्रआर मुन्ना मसराम, आर शुभम चिढार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button