शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, 18 अप्रैल को भोपाल कूच का बिगुल

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। शनिवार 11 अप्रैल 2026 को संयुक्त मोर्चा विकासखंड गैरतगंज के तत्वाधान में क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और टीईटी परीक्षा के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखा।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने एक स्वर में कहा कि टीईटी परीक्षा को लेकर लिए गए निर्णयों से शिक्षकों में असंतोष है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों से अपील की गई कि वे 18 अप्रैल 2026 को भोपाल पहुंचकर बड़े आंदोलन में शामिल हों। इस आह्वान के साथ ही शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को निर्णायक बनाने का संकल्प लिया।



