क्राइम

हत्या के फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेत की बरखनी को लेकर हुआ था आरोपियों का मृतक से विवाद
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
खेत की बरखनी को लेकर मृतक का आरोपियों से झगड़ा हो गया । जिसमें आरोपियों ने एक राय होकर धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी गई थी।
बरेली पुलिस ने बताया कि 22अक्टूबर 2021 को 1.30 बजे के लगभग दिलीप सिंह किरार का खेत मेहरागांव खुर्द में आरोपी शंकर सिंह प्रजापति, सुनील प्रजापति, राजा प्रजापति, बदामी प्रजापति, पवन प्रजापति, सुशील प्रजापति, राकेश प्रजापति, ललित प्रजापति द्वारा खेत बखरने की बात पर से फरियादी लक्ष्मण सिंह किरार के भाई ब्रजेश किरार से विवाद हो गया था। जिसमें आरोपियों ने लाठी और धारदार हथियारों से उसके साथ मारपीट हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। फरियादी लक्ष्मण सिंह किरार पिता दिलीप सिंह किरार उम्र 40 साल निवासी कोटपार गणेश की रिपोर्ट पर थाना बरेली में धारा 147, 148, 149, 323, 302, 294, 506, भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में तीनों आरोपी बदामी प्रजापति, ललित प्रजापति, पवन प्रजापति घटना दिनांक से फरार थे। शेष आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था।
मुखबिर की सूचना पर बरेली पुलिस द्वारा रविवार को उक्त फरार तीनों आरोपी बदामी प्रजापति पिता गंगाधर प्रजापति उम्र 52 साल, ललित प्रजापति पिता बदामी प्रजापति उम्र 22 साल, पवन पिता बदामी प्रजापति उम्र 19 साल सभी निवासी कोटपार गणेश, थाना बरेली को बायपास रोड बरेली से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बरेली नगर निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धू, उनि सुखदेव भालेकर, उनि केशव यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश गोहे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button