क्राइम

फर्जी सील तैयार कर शासकीय खाद बेचने वाले आरोपी पुलिस ने पकड़ा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने फर्जी पर्ची और जाली सील तैयार कर शासकीय खाद प्राप्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर, बही खाते और खाद की बोरियां भी जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 निवासी तोफान पटेल ने थाना तेंदूखेड़ा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि सजल साहू निवासी वार्ड क्रमांक 12 तेंदूखेड़ा व पूनम लोधी निवासी ग्राम बम्हौरी ने फर्जी शील साइन व खाद पर्ची तैयार कर शासकीय खाद की बोरियां प्राप्त कीं है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने इसी बीच आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी नीतेश जैन ने बताया कि आरोपी सजल साहू से 3 फर्जी शील, बही व 4 बोरी यूरिया खाद व आरोपी पूनम लोधी से फर्जी शील बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामग्री जब्त की गई है। वहीं, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व एसडीओपी’ देवीसिंह ठाकुर के निर्देशन में की गई। इधर आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी के अलावा सउनि गजराज सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, याशीन खान, सालिम खान, शैलेन्द्र बघेल, विशाल बैन, राममिलन, गोपाल सिंह, रणधीर दांगी, सलीम खान और मुनीम की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button