क्षतिग्रस्त मकानों का सरपंच सचिव रोजगार सहायक पंच एवं पटवारी ने किया निरीक्षण, बनाई वैकल्पिक व्यवस्था

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गुरुवार को ग्राम पंचायत टीम के व्दारा वारिस के कारण सबसे ज्यादा जर्जर व क्षतिग्रस्त मकानो का मौका पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया सर्वाधिक क्षतिग्रस्त पाए गए मकानो के निवासियों को वहां से हटाकर अन्यत्र व्यवस्था प्रदान की गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गौरझामर की सरपंच बबीता विश्वकर्मा उपसरपंच रोशन घुरा रोजगार सहायक गीता दिनेश बिल्थरे, पटवारी दुर्गेश आठया एवं वार्ड के पंच बबलू पटेल ने फूल बाग स्थित वार्ड क्रमांक एक निवासी विष्णु पिता करण चढार के मकान का निरीक्षण किया जो बरसात में अत्यधिक क्षतिग्रस्त पाया गया समिति ने व्यवस्था के तौर पर विष्णु को ममता पटेल के मकान में वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की इसी प्रकार भटुआ टोला निवासी मेघा पिता परमु अहिरवार का मकान भी क्षतिग्रस्त पाया गया उन्हें व्यवस्था के तौर पर प्रदीप पिता दयाली के मकान में वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की गई और इन सभी को हिदायत दी गई कि वह अपने पुराने क्षतिग्रस्त मकानों में प्रवेश न करें यदि वह अपने क्षतिग्रस्त मकानो मे जाते है और कोई दुर्घटना घटित होती है तो इसके जवाबदार वह स्वयं होंगे इस प्रकार का पंचनामा भी तैयार किया गया है। बता दे की विगत एक सप्ताह से गौरझामर मे लगातार वारिस हो रही है जिससे कच्चे मकान क्षतिग्रसत होते जा रहे है।



