क्राइममध्य प्रदेश

पुलिस ने 48 घंटे के अदंर सामग्री सहित चोर को पकड़ा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले थाना नोहटा में पूर्व में अज्ञात चोर की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया था कि चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाये। दिनांक 6 जुलाई 2024 को प्रार्थी सुभाष पिता रघुवीर प्रसाद खरे निवासी नोहटा द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि उसके घर में अज्ञात चोरो द्वारा करीब 35000/- रूपये का घरेलू सामान चुराया गया है, जिस पर थाना नोहटा में अपराध क्रमांक 375/2024 धारा 305, 331(4) B.N.S. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं देवीसिंह ठाकुर एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह की नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना स्थल के लिए रवाना किया गया जो टीम ने सूचना स्थल दिनांक 8 जुलाई 2024 को आरोपी फिरोज खान पिता मख्खू खान उम्र 34 साल निवासी स्टार नगर नोहटा को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही में 1 एल.ई.डी. टी.व्ही., एक सेटअप वॉक्स, 3 पीतल की गुंड, एक लोहे की चेन, 4 गैस सेलेण्डर, 5 स्टील के डिब्बे, 2 प्लास्टिक के डिब्बे जप्त किये गये।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी अरविंद सिंह ठाकुर, सउनि अक्षेन्द्रनाथ सूर्यवंशी, प्र.आर. जितेन्द्र यादव, आर. कुलदीप सोनी, आर. रविकांत अग्निहोत्री, आर. सुनील सेन, सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button