मध्य प्रदेश

पुलिस को मिली सफलता, अपहृत बालिकाओ एवं गुम महिला को किया दस्तयाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ( भा.पु.से ) द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस ने अपराध क्रमांक 57/2025, 129/25 धारा 137 ( 2 ) बी.एन.एस. की अपहृत बालिकाओ एवं गुम इंसान क्रमांक 20/25 की गुम महिला को दस्तायाब किया । दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिकाओं एवं महिला को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिकाओ के मिलने पर परिजनों ने थाना उमरियापान पुलिस के कार्य की सराहना की है ।
पुलिस कार्यवाही मे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक. दिनेश तिवारी, भरत सिंह मार्को, सहा. उप नि. कोदूलाल दाहिया, गया प्रसाद मगोरे, प्र. आर. अजय तिवारी, मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय सिंह, आशीष झारिया, आरक्षक योगेश पटेल, मोहन मुवेल, मनोज कुम्हारे, जगन्नाथ सिंह, अनिल पांडेय, सैनिक संतोष दुबे, देवेंद्र बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button