प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से होगी प्रारंभ

सिलवानी। विधायक ट्रॉफी सिलवानी प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 जनवरी से सिलवानी के उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नीलामी द्वारा खरीदी गई आठ टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें ज्ञान सागर स्कूल, कृष्णा होटल, किंग्स, मिलन हार्डवेयर, सोना ऑटो पार्ट्स, साई इलेवन, सुपर किंग, आशीष इलेवन, ऋषि का सपोर्ट भाग लेंगी। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 41000 रूपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जबकि द्वितीय पुरस्कार 21000 रूपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक प्रदीप कुशवाहा, रामकुमार रघुवंशी, जावेद खान ने बताया कि इसमें नगर की 8 टीमें भाग ले रही हैं जो 10 दिन तक अपना जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिलवानी विधानसभा के विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के जेष्ठ सुपुत्र ठाकुर दुर्गेश प्रताप सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला उपस्थिति में होगा। प्रतियोगिता का समापन एक फरवरी को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह द्वारा किया जाएगा।



