धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश

पेड़ों को राखी बांधकर हरियाली की रक्षा करने का लिया संकल्प

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भाई बहन का स्नेह पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश देते हुए, सिलौंडी उप तहसील भवन स्थित नर्सरी और ग्राम पंचायत अतरसुमा की हल्का नर्सरी में पेड़ों को राखी बांधने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सन् 2022 में सिलौंडी उप तहसील में लगाए गए 400 पौधे आज भी हरे-भरे खड़े हैं, जो मेहनत, देखभाल और समर्पण का जीवंत प्रमाण हैं।
नर्सरी के संरक्षक एवं सचिव कुंजबिहारी चनपुरिया ने बताया कि वर्ष 2007 से यह परंपरा निरंतर निभाई जा रही है—हर रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का वचन लिया जाता है। हल्का नर्सरी में आज लगभग 3500 पौधों से हरियाली और जीवन का संदेश फैल रहा है।
इस अवसर पर संरक्षक कुंज बिहारी चनपुरिया, सिलौंडी पंचायत के उपसरपंच राहुल राय, जनशिक्षक संतोष बर्मन, सरपंच सुशील परस्ते, पंच श्याम दत्त राय, आयुष्मान हॉस्पिटल सिहोरा संचालक से अतुल चनपुरिया, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन और सुभाष सोनी ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button