धार्मिकमध्य प्रदेश

नागपंचमी पर्व की तैयारियां जोरों पर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । नगर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जायेगा नागपंचमी (चौरसिया-दिवस का त्यौहार) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में चौरसिया समाज संगठन द्वारा धूमधाम से नागपंचमी, चौरसिया दिवस मनाने की तैयारी की है। इसी तारतम्य में चौरसिया समाज के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में चौरसिया समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश चौरसिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन दशहरा मैदान में रखा गया है। उक्त कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से दशहरा मैदान से लेकर नाग मंदिर तक पथ-भ्रमण से प्रारंभ होगा। नाग मंदिर में पूजन के उपरांत सांस्कृतिक भवन दशहरा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे सम्मान समारोह, भाषण प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता आदि, आयोजित किए जायेंगे।

Related Articles

Back to top button