मध्य प्रदेश

विद्युत विभाग के प्राइवेट कर्मचारी की 11 केवी से करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातम

विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री बोले हमारे विभाग से ताल्लुक नहीं
रिपोर्टर : मनीष यादव

पलेरा । 11 केवी विद्युत लाइन में सुधार करते वक्त 40 वर्षीय पन्ना अहिरवार की करंट की चपेट में आने से हुई मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण विद्युत विभाग को दी सूचना, विद्युत विभाग का प्राइवेट कर्मचारी बताया जा रहा मृतक, रामनगर गांव का मामला मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया पुलिस के द्वारा पंचनामा नक्शा बनाकर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया ।
घटनास्थल पर तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी, नायब तहसीलदार एसपी खरे सहित भारी पुलिस बल आरआई पटवारी के द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी लंबे समय पन्नालाल अहिरवार विद्युत विभाग का काम कर रहा था गांव में लाइन को जोड़ने और काटने का काम करता था पलेरा सब स्टेशन का लाइनमैन के अंडर में यह कर्मचारी काम कर रहा था लाइनमैन से परमिट लिया लेकिन अचानक लाइट आ जाने से उसकी मौत हो गई सूत्रों की माने तो वह गांव में विभाग की वसूली करता था पूर्व में भी रामनगर गांव में एक व्यक्ति पाठक की मौत हो चुकी है इस तरह के कई हादसों के बाद भी विभाग के द्वारा नजर अंदाज कर्मचारियों को हटाया नहीं जा रहा है ऐसे कर्मचारियों का विद्युत विभाग में कोई रिकॉर्ड नहीं लाइनमेनो और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों के द्वारा अपनी जिम्मेदारी पर इस तरह के प्राइवेट कर्मचारी रखे हुए हैं जिससे लगातार पलेरा क्षेत्र में इस तरह की हादसे हो रहे हैं।
इस संबंध में अमित भूषणसिंह चौहान कनिष्ठ यंत्री विद्युत विभाग पलेरा का कहना है कि रामनगर गांव में कोई पन्नालाल अहिरवार नाम का व्यक्ति अवैध रूप से काम कर रहा लाइन चालू थी विद्युत विभाग का कर्मचारी नहीं उसका विद्युत विभाग में कोई रिकॉर्ड भी नहीं है हम उसको जानते नहीं हैं गांव देहात में ऐसे ही खंबे पर लोग चढ़ जाते हैं मुझे भी सूचना प्राप्त हुई है 11 केवी लाइन से व्यक्ति की मौत हो गई है घटना बहुत ही दुखद हृदय विदारक है।

Related Articles

Back to top button