मध्य प्रदेश

रायसेन कोरोना संक्रमण का कहर: जिला अस्पताल के एक डाॅक्टर सहित 4 नर्सिंग स्टॉफ हुआ संक्रमित, आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 243

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
तीसरी लहर में ओमिक्रोन वेरिएंट कोरोना संक्रमण अब दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। कोरोना संकर्मण अब गांव में घुस गया है। ऐसी स्थिति में शहर हाे या गांव जिले भर में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को संक्रमण की चपेट में डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी आया है। जिला अस्पताल के एक डॉक्टर सहित चार नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके पहले सलामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भी एक डॉक्टर और जिले के दो बड़े अधिकारी भी पॉजिटिव आ चुके हैं। जो डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाफ संक्रमित हुए है। उनकी ड्यूटी कोविड वार्ड में लगी है। नगर सहित जिलेभर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिले भर में फीवर क्लीनिक फिर से चालू कर दिए गए हैं। जिनमें सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज जांच कराने आ रहे हैं। जिला अस्पताल की फीवर क्लीनिक में ही रोजाना 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इन सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है। उनमें से रोजाना 3 से 4 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं।
सोमवार को 56 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 243 पर पहुंच गया है। जिले में 233 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 229 लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है। 4 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार को भी चार लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

Related Articles

Back to top button