शाम ढलते ही खुले मैदान बन जाते है शराबियों के अड्डे
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । शराब के शौकीन सुरा प्रेमियों ने नगर में खाली पड़े स्थानों को शराब पीने के अड्डे बना रखें हैं शाम ढलते ही सुरा प्रेमियों का हुजूम नगर में खाली पड़े स्थानों पर शराब लेकर सुरापान करने बैठ जाते हैं यह बैठके कई घंटों तक चलती है जिससे उस जगह से निकलने वाले राहगीरों का निकलना दूभर हो जाता है किसी से उधार पैसे की मांग की जाती है तो किसी से बीड़ी माचिस की अब राहगीर सुरा प्रेमियों की डिमांड से परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी राहगीर सुरा प्रेमियों के द्वारा मारपीट का शिकार भी हो जाते हैं । वैसे तो पुलिस प्रशासन द्वारा मौका मिलते ही कार्यवाही करते हुए समझाइस देकर कभी-कभी छोड़ भी दिया जाता है परंतु उसके बाद भी सुरा प्रेमी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते बरेली नगर में देखा जाए तो चैनपुर रोड, पिपरिया रोड, बायपास, शराब की दुकानों के आसपास खाली पड़े मैदानों में अपनी महफिलों को जमाते हुए देखें जा सकते है। कभी-कभी यह शराब का दौर जुए की महफिल में भी तब्दील हो जाया करता है जहां हजारों के दाब भी लगाए जाते हैं। आम तौर पर देखा जाए तो बरेली नगर में इनके प्रमुख अड्डे धोखेड़ा शराब दुकान के आसपास, समशान घांट घोगरा नदी पुल के नीचे, बाईपास पर बलवाड़ा रोड के पास देखे जा सकते हैं।



