दशरमन में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 जन्मजयंती मनाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत भवन दशरमन मे राजमाता कुशल प्रशासक अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती मनाई गई। जिसमें बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, आशीष चौरसिया, नरेंद्र त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, नितिन पांडे, आशीष चौरसिया, अमित राय, अजय सोनी की उपस्थित में विचार संगोष्ठी हुई।
बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने राजमाता अहिल्लाबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने अहिल्लबाई होलकर के जीवन के संघर्ष के बारे बताया।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी के क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की है।
समारोह में सभी नव नियुक्त पदाधिकारी का सम्मान भी हुआ । इस दौरान सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष अशीष चौरसिया, अमित राय, जितेन्द्र अरोरा, सरपंच अनिल सिंह बागरी, गणेश साहु, साकेत लोनी, पंजक मिश्रा, शिक्षक संतोष कुमार बर्मन, अनिल पांडे सहित समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रामीणों की मौजूदगी रही।



