राजपरिवार चुन्हेटिया की रानी श्रीमति रजनी कुँवर का देवलोक गमन
सिलवानी। चुन्हेटिया राजपरिवार की रानी एवं पूर्व जिला लघु वनोपज अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुँवर राजा धर्मवीर सिंह की धर्म पत्नि प्रखर वक्ता श्रीमती रजनी कुँवर का सोमवार की रात्रि में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई माह से बीमार थी जिनका इलाज चल रहा था। दो दिन पूर्व ही उनकी बिटिया श्रीमती नेहा कुँवर (सरपंच ग्राम पंचायत चुन्हेटिया ) का विवाह प्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहूलाल के सुपुत्र के साथ भोपाल में सम्पन्न हुआ था।
वह अपने पीछे तीन सुपुत्र कुँवर इंद्रजीतसिंह, कुँवर सुरेंद्रजीतसिंह, सूर्यजीत सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
जिनका अंतिम संस्कार उनके निज ग्राम चुन्हेटिया में दिनांक 8 फरवरी दिन मंगलवार समय 11 बजे होगा। उनके निधन पर भाजपा, कांग्रेस, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को दु:ख सहन करने की कामना की है।



