राकेश तोमर को बनाया भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भाजपाइयों ने दी नियुक्ति पर बधाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बीड़ी शर्मा की सहमति एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश किरार की अनुशंसा पर युवा नेता राकेश तोमर को जिला भारतीय जनता पार्टी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं भाजपाइयों ने इनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी है।
बधाई देने वालों में भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु चौधरी, सिलवानी के विधायक रामपाल सिंह ठाकुर, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिले के प्रभारी एवं सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार, जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन, नरेंद्र सिंह कुशवाह, ऋषि नाथ सिंह, जमना सेन धीरेंद्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र वर्मा, राकेश शर्मा विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, अशोक राठौर, सुनील शर्मा, मोहन चक्रवर्ती, श्रीकांत खटीक, भाजपा नगर मण्डल के अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा,भंवर लाल पटेल मिट्ठूलाल धाकड़, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष वर्षा लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी, कन्हैया सूरमा, रमा मेहरा उर्मिला सोनी, रानी मनोज कुशवाह गोपालपुर आदि शामिल हैं।


