मध्य प्रदेश

आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा निकाली रैली के दौरान एक आगंनबाड़ी कार्यकर्ता हुई बेहोश उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया

चिलचिलाती गर्मी में आंदोलन कारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने निकाली रैली मांगों के समर्थन व प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए नारे
सिलवानी।
सिलवानी में लंबित मागों के निराकरण किए जाने की मांग को लेकर बीते 7 दिनो से शांति पूर्ण माहौल में धरना दे रही आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार को चिलचिलाती गर्मी में रैली निकाल कर प्रदेश सरकार से मांगों का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग लेकर रैली के दौरान अधिक गर्मी के चलते एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। जिसे कि उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया ।
तहसील कार्यालय परिसर में लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन बीते एक सप्ताह से तहसील कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन दिया जा है।
धरना आंदोलन के सातवे दिन आंगनवाड़़ी महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में रैली निकाली गई। जो कि आंदोलन स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई वापस प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। रैली में शामिल कार्यकर्ता मांगों के समर्थन व प्रदेष सरकार के खिलाफ नारे लगा रही थी।
आगंनवाड़़ी महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश- चिलचिलाती धूप में मांगो का निराकरण कराए जाने की माग करते हुए आंदोलनकारी आगंनवाड़ी कार्यकर्तओं के द्वारा नगर में रैली निकाली गई। चिलचिलाती धूप में दोपहर के समय निकाली गई रैली में शामिल आगंनवाड़़ी केंद्र अर्जनी की महिला कार्यकर्ता मुन्नी बाई बीच रास्ते में बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गई। जिससे रैली में हड़कंप मच गया। तत्काल ही बेहोश महिला को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया । जहां कि चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button