मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर प्रतापगढ़ में राखी निर्माण कार्यशाला आयोजित

सिलवानी। आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर, प्रतापगढ़ में स्वावलंबन एवं स्वदेशी भाव को जागृत करने के उद्देश्य से राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विद्यालय की दीदियों के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं कलात्मक राखियों का निर्माण किया। इस दौरान छात्राओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, आत्मनिर्भरता तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व की जानकारी भी दी गई।
विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास करने के साथ-साथ स्वावलंबन, स्वदेशी अपनाने की भावना एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है। कार्यशाला में छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं लगन के साथ सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button