क्राइम

72 घंटे के अंदर बलात्कार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा व उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना दिगौड़ा के अप क्र. 175/24 धारा 306, 376 ताहि के आरोपी मनोज भदौरिया की शीग्र दस्तयावी हेतु थाना दिगौडा के थाना प्रभारी एमपी गौड के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। उक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनोज तनय रामवीर सिह भदौरिया नि० ग्राम अजनोल जिला भिण्ड को दिनांक 10 जून 24 को ग्वालियर से दस्तयाव करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त घटना कार्यवाही में निरी. एम पी गौड़, उप निरीक्षक नीलम, उपनिरीक्षक मर्करी नागायच, प्रधान अरक्षक विजय सिंह, प्रधान अरक्षक राकेश घोष, प्रआर रहमान खान, प्रआर अजीव खरे अरक्षक अभय वर्मा, म.आर कल्पित कैथेड्रल, म. आर राखी देवेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button