मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर के समीप स्थित रोहनिया धाम हनुमान मंदिर के सामने रविवार के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दमोह जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आरएसएस हर साल गुरु पूर्णिमा के पर्व को पखवाड़े के रूप मनाते आ रहे हैं इसी तारतम्य में आज हम गुरु पूर्णिमा पर्व को मनाने एकत्रित हुए हैं तथा अध्यक्ष मुकेश चौरसिया ने गुरु का हमारे जीवन में महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान राम ने भी ऋषि वशिष्ठ को अपना गुरु बनाया भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में ऋषि सांदीपनी कों गुरु बनाया अर्थात हम सभी को अपने जीवन में एक गुरु अवश्य बनाना चाहिए जो अज्ञानता रूपी अन्धकार को मिटा दे।
कार्यक्रम में हल गज से हाकम सिंह लोधी, जनपद सदस्य पप्पू सिंह, रियाना सरपंच दर्शन सिंह, अमर सिंह, नीतेश सिंह, दौलत सिंह, मुंडारी सरपंच मुकेश सिंह, सुदीपसिंह, पिपरिया से सरपंच तखत सिंह, जुझार से कड़ोरि सेन, नीरज महिविया सहित बांदकपुर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button