क्राइम

शुगर मिल के मालिक को रॉ मटेरियल सप्लायर ने ठगी कर 2 करोड़ 34 लाख का किया फ्रॉड

पुलिस थाने में 420 का मामला दर्ज
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के अंतिम छोर पर 200 से 300 लोगों को मजदूरी का साधन मिले, 35 करोड़ की लागत से 19 करोड़ रुपये पंजाब नेशनल बैंक से व्याज लेकर शुगर मिल (खांडसारी) फेक्ट्री खोली जिसे माह नबम्बर 2025 में शुरू होना था लेकिन 420 के शिकार के चलते शुरू नही हो सकी बही 3-4 माह का कर्मचारियों को नही मिला वेतन। जानकारी अनुसार रॉ -मटेरियल भेजने वाली कंपनी ने 2 करोड़ 34 लाख का मटेरियल न भेजकर फ्रॉड किया है । अब शुगर मिल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया । मामला दर्ज होने के 45 दिन बाद भी फरियादी संचालक को मुक्कविल न्याय नही मिला । फरियादी ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है। रायसेन जिले के अंतिम छोर नेशनल हाइबे 45 पर रघुवंशी सुगर (खाण्डसारी) मिल के लिए मिल मालिक अनिल रघुवंशी से छिंदवाड़ा के लोहा रॉ मटेरियल कंपनी KGN के प्रोपराइटर रिजवान खान उर्फ इमरान खान ने आधा माल भेजकर 2.34 करोड़ हड़पे, फर्जी बिल-बिल्टी से ठगी की। रायसेन जिले की देवरी तहसील के करहैया कला में शुगर प्लांट का निर्माण कर रहे व्यापारी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शुगर मिल मालिक ने बरेली ने थाने में आवेदन देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अनिल रघुवंशी ग्राम करहैया कला थाना देवरी, जिला रायसेन में रघुवंशी खांडसारी एलएलपी के तहत शुगर प्लांट का निर्माण कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक, बरेली से 19 करोड़ रुपए का उद्योग ऋण लिया था। प्लांट निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में लोहे (एंगल, चैनल, आई-बीम, प्लेट आदि) की आवश्यकता थी। छिंदवाड़ा निवासी रिजवान खान से 700-750 टन लोहा खरीदने का सौदा तय किया था। सौदा होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से 4 करोड़ 55 लाख 44 हजार 432 रुपए बताए गए खातों में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।। इसके बाद विभिन्न तारीखों के बिलों के माध्यम से 2 करोड़ 20 लाख 97 हजार 363 रुपए का ही माल सप्लाई किया गया। जबकि शेष 2 करोड 34 लाख 47 हजार 69 रुपए का माल न तो पहुंचाया गया और न ही राशि वापस की गई। व्यापारी अनिल रघुवंशी का का आरोप है कि आरोपी ने केवल बिल और बिल्टी व्हाट्सएप के जरिए भेज दिए, जबकि वास्तविक माल नहीं पहुंचा। इस पूरे मामले में जिला अभियोजन अधिकारी से विधिक राय ली गई। पुलिस की जांच में पाया गया कि आरोपी रिजवान खान ने पहले आंशिक माल भेजकर विश्वास कायम किया और बाद में शेष 2.34 करोड़ रुपए की राशि हड़प ली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों की 3-4 माह से वेतन नही मिला बही सुगर मालिक भी लोन का कर्ज कैसे चुकाएगा।

Related Articles

Back to top button