उमरियापान में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजन का भावपूर्ण वर्णन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ चण्डी माता मंदिर के पास स्थित निज निवास में 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चल रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक कथा का रसपान कराया जा रहा है ।
कथावाचक पं. बालमुकुन्द पौराणिक (छोटी पौड़ी, कटनी) ने कथा के दौरान श्रीकृष्ण बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजन का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया । उन्होंने बाल्यकाल में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं, माखन चोरी, ग्वाल-बालों के साथ गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार का दमन करने की कथा सुनाई । उनके मधुर वाणी और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए ।
इस अवसर पर कथा श्रवण हेतु राम कुमार चौरसिया एवं श्रीमती विजय लक्ष्मी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे । यह आयोजन स्वर्गीय श्री नंदीलाल चौरसिया एवं स्वर्गीय तुलसा चौरसिया की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक मिलन चौरसिया- तुलसा चौरसिया, राजकुमार चौरसिया- रचना चौरसिया, दीपक चौरसिया- मीरा चौरसिया, दुर्गेश चौरसिया- आरती चौरसिया, दिनेश चौरसिया भारती चौरसिया, सचिन चौरसिया- अमृता चौरसिया, पूजा चौरसिया-रवि चौरसिया सहित समस्त चौरसिया परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है । कथा के पश्चात प्रतिदिन आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।



